बरेली: पार्षद प्रत्याशी रहे शाकिर समेत तीन ने मांगी रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपियों ने कहा- नए एसएसपी के आने से बंद हुआ जुआ का काम, किला छावनी निवासी मुश्तरी बेगम ने पुलिस को दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार : किला छावनी क्षेत्र में बसपा के पार्षद प्रत्याशी रहे शाकिर ने अपने दो साथियों संग एक महिला से दो लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला छावनी निवासी मुश्तरी बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोहल्ले का नियाज अहमद जो कि थाना किला का हिस्ट्रीशीटर है।

वह अपने दो साथियों शाकिर और जान मोहम्मद उर्फ मुल्ला के साथ तीनों जुए व सट्टे का काम करता है। पीड़िता का पति माझा का काम करते हैं। आरोपी लगातार तीन-चार दिन से उसे डरा धमका रहे हैं। आरोपियों ने कहा कि जब से नए एसएसपी आए हैं, जुआ का काम बंद हो गया है। आरोपियों ने 27 अप्रैल को दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें - बरेली:10वीं की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

संबंधित समाचार