Khatima News: राज्यपाल बोले- देश की आजादी में जनजाति समुदाय का अहम योगदान 

Khatima News: राज्यपाल बोले- देश की आजादी में जनजाति समुदाय का अहम योगदान 

खटीमा, अमृत विचार। सेवा प्रकल्प संस्थान द्वारा आयोजित  'स्वतंत्रता आंदोलन में जनजाति नायकों का योगदान' महोत्सव में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड ) गुरमीत सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जनजाति समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने अपने शक्ति और प्रभाव को दिखाते हुए संग्राम किया था। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

थारू विकास भवन में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल ने भारतमाता और महाराणा प्रताप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राज्यपाल सिंह ने कहा कि ब्रिटिश सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन में जनजाति समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने जनजाति समाज के वीर बिरसा मुंडा, सिद्धो, कानू मुर्मू, झसिया भगत जैसे वीरों ने विदेशी आक्रमणकारी के खिलाफ अपने लोगों को आंदोलन के लिए उठ खड़ा होने को तैयार किया। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कहा कि देश के प्रथम नागरिक के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, तुषार सैनी, देव सिंह राणा, हरीश राणा, मलकीत सिंह राणा, कामिनी राणा, सुरेश चंद्र पाण्डेय, ओम प्रकाश राणा, डॉ.देव सिंह, संदीप राणा, संजना राणा, सुष्मिता राणा, डॉ. विवेक अग्रवाल, दान सिंह राणा, मधु राणा, दिनेश राणा, राकेश राणा आदि थे।

यह भी पढ़ें- Almora News: सुबह खिली धूप तो दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

 

Related Posts

Post Comment

Comment List