पीलीभीत: वीडियो कॉल कर विधवा से की आशिकी, और चली गई एसओ की कुर्सी..जानिए पूरा मामला
घुंघचिहाई एसओ राजेंद्र सिरोही निलंबित
पीलीभीत, अमृत विचार: अभी कुछ दिन पहले ही एक ने थाना अध्यक्ष के कार्यक्षेत्र बदले और दरोगाओं को निलंबित किया था। इसके बाद अब मंगलवार को एसओ घुंघचिहाई राजेंद्र सिरोही को निलंबित कर दिया है। इस कारवाई के बाद विभाग में खलबली मच गई। राजेंद्र सिरोही घुंघचिहाई थाने के पहले एसओ थे।
ये भी पढ़ें - पीलीभीत: भाई-भाभी और मां ने पिता को जलाया, छोटे बेटे ने कराई रिपोर्ट...जानिए मामला
कुछ माह पूर्व ही चौकी से थाना बनाए जाने के बाद यहां उनकी तैनाती हुई थी। इन पर हुई निलंबन की कारवाई को लेकर बताया जा रहा हैं कि राजेंद्र सिरोही के खिलाफ बरेली जनपद के बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। जिसके चलते एसपी ने कारवाई की। बताते हैं कि एसओ साहब पर आशिकी का खुमार चढ़ गया था।
एक विधवा ने उन पर आरोप लगाए है कि एसओ ने उन्हे फोन किया। बताया कि वह दरोगा है और फिर अश्लील बाते शुरू कर दी। इस पर जब महिला ने फोन काट दिया तो आरोप है कि वीडियो काल कर अभद्रता कर दी। महिला ने बताया कि इसके वीडियो और फोटो साक्ष्य भी उसके पास है। यह भी बताया कि आरोपी अन्य लड़कियों को भी अपना शिकार बना लिया है। ऐसे में फजीहत हुई तो अफसरों ने एसओ पर गाज गिरा दी।
ये भी पढ़ें - पीलीभीत: पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया...फिर लूटी अस्मत, जानिए पूरा मामला
