Bigg Boss OTT 2 का टीजर आउट, इस दिन JioCinema पर हाजिरी लगाएंगे सलमान खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करते नजर आयेंगे, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। वर्ष 2022 में बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। 

https://www.instagram.com/p/CtJWCvNPkug/

लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस शो का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल से ‘बिगबॉस 2‘ का नया टीजर शेयर किया गया है।

 क्लिप में सलमान खान कहते हैं, “इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी।” इसके बाद वह ‘लगी बजी’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर 17 जून से स्ट्रीम होगा। 

ये भी पढ़ें:- घर के बजट का खास ख्याल रखती हैं कैटरीना कैफ : विक्की कौशल 

संबंधित समाचार