बदायूं: अमृत विचार के लकी ड्रा में निकला जूसर मिक्सर, चेयरमैन बोलीं- अखबार सच का आईना...
बदायूं, अमृत विचार। अमृत विचार की बहुप्रतीक्षित पाठक योजना उत्सव धमाका का लकी ड्रा का आयोजन तीन मई को बरेली कार्यालय में किया गया था। बदायूं जनपद में इस योजना के विजेता शहर के जवाहरपुरी मोहल्ला निवासी गौरव सक्सेना बने।
बुधवार सात जून को अमृत विचार के बदायूं कार्यालय में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रजा, अमृत विचार अभिकर्ता सचिन गुप्ता और व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता ने विजेता गौरव सक्सेना को जूसर मिक्सर प्रदान किया। इससे पहले अमृत विचार कार्यालय में चेयरमैन फात्मा रजा व अन्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि बदायूं की जनता अमृत विचार अखबार नियमित पढ़ें। ताकि सच्चाई से अवगत रहें, यह अखबार सच का आईना दिखाता है।
उन्होंने कहा कि दिनों दिन अमृत विचार उन्नति की ओर अग्रसर है, और बहुत जल्द वह समय भी आएगा जब यह बदायूं जनपद का नंबर वन अखबार होगा। उन्होंने कहा कि इससे दिनों दिन नए-नए पाठक जुड़ रहे हैं, जो भविष्य के लिए बेहतर सूचक है। लोग अमृत विचार पढ़ें और देखें की यह अखबार आपकी समस्याओं को कैसे पारदर्शिता के साथ शासन-प्रशासन के सामने रखकर आपका सहगामी बनता है। चेयरमैन ने बदायूं की जनता से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अमृत विचार को खरीदें और पढ़ें।
अमृत विचार के पाठकों के लिए उत्सव धमाका योजना 26 सितंबर 2022 को शुरू होकर 15 फरवरी 2023 तक चली थी। इसके तहत अखबार में कुल 125 कूपन प्रकाशित किए गए थे, जिनमें से 65 कूपन प्रपत्र पर चस्पा कर पाठकों को प्रविष्टि भेजनी थी। पाठकों को यह योजना इतनी पसंद आई कि 15 फरवरी से पहले ही हजारों पाठकों के प्रपत्र बरेली कार्यालय में जमा हो गए थे।
इन्हीं हजारों प्रपत्रों में से विजेता चुनने के लिए अमृत विचार के बरेली कार्यालय में लकी ड्रा अपर नगर आयुक्त बरेली अजीत कुमार सिंह द्वारा निकाला गया। इसमें अन्य विजेताओं के अलावा बदायूं शहर के जवाहरपुरी मोहल्ला निवासी गौरव सक्सेना का पुरस्कार के रूप में जूसर मिक्सर निकला। बुधवार सात जून को अमृत विचार बदायूं कार्यालय में चेयरमैन फात्मा रजा ने पुरस्कार विजेता गौरव सक्सेना को जूसर मिक्सर प्रदान किया। इसके अलावा एक दर्जन पाठकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
यह भी पढ़ें- बदायूं: टीम को दौड़ाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानिए पूरा मामला
