काशीपुर: चालक ने किया धारदार हथियार से हमला
काशीपुर, अमृत विचार। ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार मोड़ने से मना करने पर चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
जुड़का नंबर दो निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 जून की शाम गुरवंश सिंह व जोगेंद्र सिंह ने गांव में अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बहुत तेज रफ्तार में मोड़ा, जिससे पास में खेल रहे कुछ बच्च उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जिस पर उनसे धीरे चलाने को कहा तो वह भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस बीच पीड़ित को बचाने आए उसकी पत्नी और भाई को भी मारा। शोर होने पर अन्य लोगों के एकत्र होने से वह लोग भाग गए। आरोप है कि इस बीच आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
