काशीपुर: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत खारिज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। प्रथम एडीजे की अदालत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के एक आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। युवती ने जनपद बिजनौर थाना अफजलगढ़ के ग्राम मान नगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया।

आरोप है कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर दूसरी युवती के साथ शादी रचा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर उसको 29 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अधिवक्ता ने उसकी जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसे एडीजे प्रथम विनोद कुमार ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। 

संबंधित समाचार