बरेली: राज्य स्तर पर गोल्ड के बाद अंतराष्ट्रीय पदक का सपना
जीजीआईसी की छात्रा राधा की उपलब्धियों से शिक्षक गदगद, आगे बढ़ने को करते हैं प्रेरित, खेल और पढ़ाई के बीच सामंजस्य बनाने के साथ खेल के लिए समय निकाल पाना होती है चुनौती
बरेली,अमृत विचार: सफलता हासिल करने के लिए परिश्रम के अलावा कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं। जीजीआईसी में कक्षा 11 की छात्रा राधा शर्मा राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षक और परिवार में खुशी का माहौल है।
राधा का कहना है कि वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर देश व जनपद का नाम रोशन करना चाहती हैं। बताती हैं कि पढ़ाई के साथ खेल की तैयारी के लिए समय निकालने में थोड़ी कठिनाई होती हैं। लेकिन उनके खेलों के प्रति समर्पण का भाव को देखते हुए सभी स्कूल के सभी शिक्षक उनका पूरा सहयोग करते हैं और आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करते रहते हैं।
कहना है कि खेलों के अभ्यास के लिए नियमित रूप से सुबह या शाम को स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। जीजीआईसी की खेल शिक्षिक संगीता श्रुति ने भी राधा को सराहा है। अब तक कई जनपद, मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगताओं में राधा अपना दम दिखा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें - बरेली: 38 दिन में 50 वाहन चोरी, बरामद हुए सिर्फ चार
