हल्द्वानी: भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मैदान से लेकर पहाड़ तक दो दिन बाद दोबारा मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के जारी पुर्वानुमान के मुताबिक 10 जून व 11 जून को मैदान से लेकर पहाड़ तक 10-15 एमएम बारिश के साथ गरज चमक होने की संभावना है। पंत विवि के मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 जून के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। 40 डिग्री पार कर जाएगा। 

 

संबंधित समाचार