खटीमा: रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव, शिनाख्त नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। ग्राम जमौर रेलवे क्रॉसिंग के निकट युवक का क्षत-विक्षत शव मिलते से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर टहलने निकले ग्रामीणों को रेलवे ट्रेक से दूर एक शव दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की आयु 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है।

मृतक नीली जींस, पीली शर्ट पहने हुए है और शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। फॉरेंसिक टीम के साथ ही मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर कोतवाल नरेश चौहान, एसआई पंकज सिंह महर, फॉरेंसिक टीम यूनिट एसआई सत्य प्रकाश, यशपाल आर्य, चरण सिंह, विपिन कुमार, हरेंद्र थापा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार