9 जून का इतिहास: एम एफ हुसैन के निधन से आधुनिक चित्रकला का कैनवास हुआ बेरंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की चित्रकला के इतिहास में नौ जून का दिन कला के एक चितेरे के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है। दरअसल भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। 

एम एफ हुसैन को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 1940 के दशक के आखिर में मिली। युवा चित्रकार के रूप में एम एफ हुसैन बंगाल स्कूल ऑफ आर्ट्स की राष्ट्रवादी परंपरा को तोड़कर कुछ नया करना चाहते थे। वर्ष 1952 में उनकी चित्रकारी की प्रदर्शनी ज़्यूरिख में लगी। उसके बाद तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी चित्रकारी की जोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई। उन्हें 1973 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया, तो 1986 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। भारत सरकार ने 1991 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1720: स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए। 

1752: फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटेन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 

1789: स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया। 

1900: स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन। 

1940: नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया। 

1956: अफगानिस्तान में जबरदस्त भूकंप से 400 लोगों की मौत। 

1960: चीन में तूफान से 1,600 लोगों की मौत। 

1964: जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद लालबहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 

1970: जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन तो बच गए, लेकिन उनका वाहन चालक इस हमले में घायल हुआ। 

1980: अंतरिक्ष यान सोयूज टी-2 पृथ्वी पर लौटा। 

1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया। 

2011: भारत के मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन का लंदन में निधन। 

ये भी पढ़ें- 8 जून का इतिहास : आज ही मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक और अभिनेता हबीब तनवीर का हुआ था निधन 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात