अंकिता भंडारी हत्याकांड : अंकिता की मां ने लगाया केस कमजोर करने का आरोप, वकील बदलने की मांग, फूट-फूटकर क्यों रोने लगी 'मां' सोनी
पौड़ी गढ़वाल, अमृत विचार। दस महीने पहले हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था, जो एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद अंकिता के माता-पिता न्याय की गुहार लगाये हैं ताकि उनको न्याय मिलेगा, जो दर-दर भटक रहे हैं।
आपको बता दें कि गंगाभोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की बीते साल सितंबर में हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने रिसार्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भाष्कर व सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। तीनों फिलहाल जेल में हैं।
दरअसल, आपको बता दें कि अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकारी वकील बदलने की मांग की है। इसी को लेकर अंकिता के माता-पिता बीते दिनों पौड़ी के डीएम आशीष चौहान से मिलकर कहा कि उन्हें सरकारी वकील पर भरोसा नहीं रह गया है।
लिहाजा उन्होंने सरकारी वकील बदलने की मांग की है। वहां न्याय की गुहार लगाते हुए अंकिता की मां फूट-फूटकर रो पड़ीं। अंकिता के माता-पिता ने सरकारी वकील की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी वकील मामले की पैरवी मजबूती से नहीं कर रहे। उन्होंने डीएम से वकील को बदलने की मांग की। साथ ही मांग पूरी ना होने पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी।
अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और मां सोनी देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें केस के कमजोर होने की आशंका है। सरकारी वकील जीतेंद्र चौहान मामले की पैरवी मजबूती से नहीं कर पा रहे। अंकिता के माता-पिता ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकारी वकील को बदलने की मांग की।
