Dineshpur News : तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, संघ शिक्षा वर्ग में लेंगे हिस्सा
दिनेशपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत तीन दिन उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। उधमसिंहनगर के दिनेशपुर में संघ शिक्षा वर्ग चल रहा है। जहां डॉ भागवत स्वयंसेवकों के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे।
जानकारी के अनुसार, द्रोण कॉलेज दिनेशपुर में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय शिक्षा वर्ग में 244 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। 26 मई से 16 जून तक चलने वाले इस शिविर में 10 से 13 जून तक डॉ मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे। 9 जून को स्वयंसेवकों का पथसंचलन कार्यक्रम है, जबकि 15 जून को समापन के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया है।
यह भी पढ़ें- Tanakpur News: मां पूर्णागिरि धाम जा रहे बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबियत, दिल का दौरा पड़ने से मौत
