Almora News: चेकिंग करते समय कार से इमारती लकड़ी बरामद
अल्मोड़ा, अमृत विचार। वन विभाग और पुलिस की टीम ने एक कार से अवैध इमारती लकड़ी बरामद की है। अवैध लकड़ी की तस्करी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने चंडाक चौकी के समीप चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान संदेह होने पर एक कार को रोका गया तो उसमें 15 तख्ते और बल्लियां बरामद की गई। वाहन चालक बमडोली निवासी नरेश कुमार लकड़ी के वैध कागज नहीं दिखा सका।
पुलिस और वन विभाग की टीम ने चालक को कब्जे में ले लिया है। टीम में चौकी प्रभारी दिनेश सिंह, बृजेश विश्वकर्मा, योगेश कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
