प्रतापगढ़: अधेड़ ने कमरे में चाकू से गला काटकर की आत्महत्या
कुंडा के गडरियन का पुरवा काशीराम कालोनी में हुई घटना
प्रतापगढ़। कुंडा के गड़रिया का पुरवा काशीराम कालोनी निवासी श्रीपाल सरोज (50) पुत्र मंगल राम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ब्लाग पांच में दूसरी मंजिल पर रहता था। शनिवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी पत्नी व बच्चे की नींद खुली तो उसके गले के पास से खून बह रहा था। जिसे देख परेशान होकर शोर मचाने लगे।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडा कोतवाल उदयवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मोबाइल पर मैसेज आते हैं खाताधारकों के उड़े होश, शाखा प्रबंधक समेत सात के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला
