हल्द्वानी: रेस्ट में ड्यूटी करने पर होगा 200 किलोमीटर प्रतिदिन के अनुसार भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने संविदा, विशेष श्रेणी, बाह्यस्त्रोत के चालक, परिचालकों को 4  रेस्ट में ड्यूटी करने पर 200 किलोमीटर प्रतिदिन ( मैदानी ) के आधार पर भुगतान करने का आदेश जारी किया है।

मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार पीक सीजन को देखते  हुए यह निर्णय लिया गया है कि परिचालकों की स्वेच्छा से जून और जुलाई में प्रत्येक माह मिलने वाले 4 रेस्ट में ड्यूटी की जाती है तो संबंधित चालक, परिचालक को अर्जित किए गए किलोमीटर के भुगतान के साथ ही उक्त दिन का 200 किलोमीटर प्रतिदिन ( मैदानी ) के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

लेकिन चालक, परिचालक को उस दिन संबंधित सेवा का निर्धारित किलोमीटर पूरा करना अनिवार्य होगा। यह आदेश केवल जून और जुलाई महीने के लिए अनुमन्य होगा । अगस्त 2021 में भी यह आदेश जारी किया गया था।

 

संबंधित समाचार