खटीमाः करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेज दी है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार करंट की चपेट में आने से ग्राम कंजाबाग पटिया निवासी 24 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी जय चंद राणा की बुधवार की सुबह मौत हो गई। जिसमे सुबह नागरिक अस्पताल लाए तो संयुक्त निदेशक डॉ. वीपी सिंह ने महिला को मृत घोषित किया।

महिला की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी थी। 

यह भी पढ़ें- खटीमाः छुट्टी पर घर आया सैनिक बैड में मृत मिला, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार