इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू', सच्ची घटनाओं पर है आधारित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' 05 अक्टूबर को रिलीज होगी। पूजा एंटरटेनमेंट के तले बन रही फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ दिवंगत जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिन्होंने भारत के पहले कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। उन्होंने 1989 में पश्चिम बंगाल में बाढ़ की खदान से 64 खनिकों को बचाया था। अमृतसर के रहने वाले गिल को उनकी बहादुरी के लिए कई पुरस्कार मिले थे। 2019 में 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भुमिकाओं में नजर आएंगे। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और अजय कपूर द्वारा निर्मित फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया हैं। 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' 05 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' को पहले 'कैप्सूल गिल' नाम दिया गया था। यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है, प्रशंसक फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

ये भी पढ़ें:  Kirron Kher Birthday : अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीरें, बोले- 50 साल गुजर गए..,आप अब भी वैसी ही हैं, जैसी तब थीं

संबंधित समाचार