रायबरेली : जगतपुर रजबहा और पांच माइनरों में उड़ रही सिल्ट, परेशान हैं किसान
जगतपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। शारदा सहायक नहर से निकलने वाले जगतपुर रजबहे से 5 माइनर निकली हुई हैं। जिससे क्षेत्र के हजारों किसान सिंचाई करते हैं। लेकिन नहरों में सिल्ट उड़ने से किसान परेशान हैं। धान की नर्सरी डालने के लिए किसानों को मजबूरन पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है।
जगतपुर रजबहा से शंकरपुर माइनर , शंकरपुर माइनर से शेंरनदाजपुर माइनर, सिद्धौर माइनर, परौरा माइनर तथा जरियारी माइनर निकली हुई है। जिससे पूरब गांव, विजई का पुरवा, दौलतपुर, उमरी, सिंघापुर भटौली ,ललुआ का पुरवा, मनोहरगंज, शंकरपुर, डम्मर का पुरवा, भवानी बक्स का पुरवा, सिद्धौर, हेवतहा नेवढ़िया, पटवाहार, गिरधारी का पुरवा, मैंनहा,परौरा, सेमरा, जरियारी, इंची का पुरवा आदि गांवों के किसान निकले इन्हीं रजबहा व माइनरो से सिंचाई करते हैं। लेकिन नहरों में लगातार सिल्ट उड़ रही है। जिससे किसान परेशान हैं।
किसान विकास त्रिपाठी, बृजेश सिंह, राजकुमार ,रामकुमार, राधेश्याम ,विजय यादव, संतोष ,शेष नारायण, शिव प्रताप सिंह केदार यादव आदि लोगों का कहना है। कि हम किसानों को समय पर पानी नहीं मिल पाता है। जिससे धान की नर्सरी डालने में भी नहर का पानी उपलब्ध न होने से पंपिंग सेट के सहारे नर्सरी डालनी पड़ रही है। हाल यह है कि कुछ जगहों पर पंपिंग सेट की व्यवस्था ना उपलब्ध होने पर अभी तक किसान नहर का इंतजार कर रहे हैं। इस है कि नहर में पानी आते ही किसान धान की नर्सरी डालेंगे। लेकिन नहरों में उड़ती सिल्ट को लेकर किसान चिंतित हैं। वहीं नहर विभाग के अधिकारी उदासीन दिखाई पड़ रहे हैं।
जबकि विभागीय अधिकारियों ने पूर्व में भी आश्वासन दिया था कि नहर में पानी आने वाला है। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक पानी न पहुंचने से किसान परेशान है। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि तीन दिनों के अंदर नहरों में पानी पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें - Kanpur Breaking News : कब्रिस्तान में महिला की ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या
