हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व में मिली मृत बाघिन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघिन मृत मिली है। राजाजी प्रशासन की ओर से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को जला दिया गया। चीला रेंज की टीम रोजाना की तरह जंगल में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को एक बाघिन चीला बीट में मृत मिली। जिसकी जानकारी टीम ने रेंजर शैलेष घिल्डियाल को दी।

सूचना मिलने पर वह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सूचना राजाजी प्रशासन के उच्चाधिकारियों को दी। राजाजी टाइगर रिजर्व के पशुचिकित्सक डॉ. राकेश नौटियाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम ने बाघिन के शव का पोस्टमॉर्टम किया। रेंजर ने बताया कि बाघिन की उम्र लगभग 15 साल होगी। उसकी प्राकृतिक मौत हुई है।

 

संबंधित समाचार