रुद्रपुरः राजस्व विभाग के 13 अधिकारियों का स्थानांतरण, डीएम ने जारी किये आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 के प्रावधानों के तहत जनपद के भूलेख अधिष्ठान के 13 कार्मिकों के स्थानांतरण आदेश पारित किये हैं। इसमें छह राजस्व उप निरीक्षकों के अनिवार्य और पांच के अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण हुए हैं।

गुरुवार को जिलाधिकारी ने राजस्व उप निरीक्षक राजीव कुमार को काशीपुर से गदरपुर, लक्ष्मण सिंह जंगपांगी को रुद्रपुर से बाजपुर, मोहन सिंह रावत को रुद्रपुर से बाजपुर, फरहाना तबस्सुम को बाजपुर से जसपुर, दलजीत सिंह को किच्छा से रुद्रपुर और कुलवीर सिंह को काशीपुर से खटीमा स्थानांतरित किया है। 

वहीं, अनुरोध के आधार पर नवनीत कुमार को जसपुर से खटीमा, सुशील कुमार जुनेजा को जसपुर से रुद्रपुर, नितिन कुमार को किच्छा से बाजपुर, बीना मियान को जसपुर से संबद्धता समाप्त करते हुये जसपुर और दीपक सिंह को जसपुर से नानकमत्ता स्थानांतरित किया है। 

इसके अलावा राजस्व निरीक्षक महेश चन्द्र चौहान को किच्छा से जसपुर, रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान को जसपुर से खटीमा स्थानांतरित किया है। उन्होंने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभावी होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह तीन दिन के भीतर नवीन स्थानांतरित तहसील पर ज्वाइन करें। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता