शक्तिफार्म: जमीन पर कम, फेसबुक पर अधिक दिख रहा स्वच्छता कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। राज्य सरकार व जिलाधिकारी के आदेश पर नगर को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पंचायत भले ही स्वच्छता सप्ताह मना रहा है लेकिन अभियान की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आलम यह है कि नगर में संचालित एकमात्र सार्वजनिक शौचालय की न तो ठीक से सफाई हो रही है और न ही उसका सही रखरखाव किया जा रहा है। नगर का एकमात्र भारत माता पार्क भी कचरे के ढेर से पटा पड़ा है।

नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बुधवार को नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिन स्थानों पर सफाई की गई उसी स्थान पर महज दो घंटे बाद जब पत्रकारों ने जायजा लिया तो गंदगी का अंबार लगा मिला। यह अलग बात है कि स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम के फोटो फेसबुक पर पोस्ट पर खूब वाहवाही बटोर रहे हों लेकिन इसकी जमीनी हकीकत ठीक इसके उलट है।  

सार्वजनिक शौचालय व पार्क में फैली गंदगी नगर प्रशासन द्वारा संचालित स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम की पोल खोलती नजर आ रही है। वहीं अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली का कहना है कि कुछ लोग कूड़ा फैला रहे थे। जिन्हें चेतावनी दी गई। वहीं सार्वजनिक शौचालय को लेकर उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में है, जल्द ही उसे भी दुरुस्त करवा दिया जाएगा। 

संबंधित समाचार