हल्द्वानीः दो दर्जन से अधिक दुकानों का किया निरीक्षण, खाद्य सामग्री के लिये नमूने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भोटिया पड़ाव, मुखानी, वनभूलपुरा समेत 2 दर्जन दुकानों को चेक किया गया। दोनहरिया स्थित एक मिठाई की दुकान में गंदगी पाई गई। साथ ही यहां खुले में मिठाई व अन्य भोज्य सामग्री बनाई जा रही थी। इस पर दुकान में निर्मित बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। 

वहीं, दुकान मालिक को 15 दिनों के अंदर व्यवस्था सुधारने का नोटिस दिया गया। मुखानी स्थित एक परचून विक्रेता से मिलावट का शक होने पर धनिया पाउडर का नमूना लिया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन अधिकारी नैनीताल संजय कुमार सिंह मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- Baba Nib Karauli Maharaj Ji: बाबा के द्वार, भक्तों की लगी कतार, धूमधाम के साथ मनाया कैंची धाम का स्थापना दिवस

संबंधित समाचार