शाहजहांपुर: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

खुटार, अमृत विचार। तिकुनियां गोला हाईवे पर 50 मीटर दूर तक फंसी बाइक को ट्रक घसीटता हुआ चला गया। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और शव को कब्जे में ले लिया है। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे की है। करीब एक घंटे बाद मृतक की पहचान हो पाई। इसके बाद शव को खुटार अस्पताल लाया गया।

पुलिस ने मृतक के घर सूचना दी तो कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पाकर परिजन रोते बिखलते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कतरत्िपप
ट्रक में फंसी बाइक।

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव गंगापुर निवासी सुशील कुमार राठौर (55) बृहस्पतिवार को किसी काम से बाइक लेकर खुटार आये थे। रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तिकुनियां गोला हाईवे पर अवधेश  ढाबा के समीप पुल पर ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना यूपी 112 डायल पुलिस और खुटार थाने में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वाहन के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन बाइक सवार की पहचान नहीं हो पा रही थी।

पुलिस ने मृतक की जेब से एक पर्ची बरामद की। जिसमें नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस के संपर्क करने पर मामले की जानकारी हो पाई। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर खुटार अस्पताल ले आई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी रेशमा देवी, पुत्र जितेंद्र, अखिलेश का रो रोकर बुरा हाल है।

आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, घायल की चली गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। लेकिन घटना होने के समय बाइक सवार सुशील कुमार राठौर तड़पता रहा। इस मामले की सूचना 108 सेवा एंबुलेंस को दी गई। बावजूद इसके समय से रहते एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। माना जा रहा है कि एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही के चलते घायल ने दम तोड़ दिया। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने खड़ा कर लिया गया है।  तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी---ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष खुटार।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बिजली, पानी और पटरी दुकानदारों की समस्याओं को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म