अमरोहा : बीच सड़क पर कुर्सी डालकर स्टंट कर रहे युवक, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। पुलिस कार्रवाई के बावजूद युवकों द्वारा रील बनाने के चक्कर में स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन वीडियो सोशल मीडिया वायरल होती रहती हैं। जिसमें युवक स्टंट करते दिखाई देते हैं।  रहरा थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जहां कुछ लड़के अलीगढ़ मार्ग पर चलते वाहनों के बीच कुर्सी डालकर बीच सड़क पर बैठे हैं। 

सोशल मीडिया अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए युवक नए तरीके इजाद कर रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर से दिख सकते है कि युवक किस तरह बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बैठे हैं और उनके बगल से तेज रफ्तार वाहन भी गुजर रहें। मगर इन युवकों को जरा भी इस बात का डर नहीं है कि इनके द्वारा की गई इस लापरवाही के कारण अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान भी जा सकती है। अब देखने वाली बात होगी पुलिस इन युवकों पर क्या कार्रवाई करती है या नहीं।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, पैर में लगी गोली...एक सिपाही भी घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष