रानीखेतः कांग्रेसी बोले- अधिकारी हर घर‌ नल, हर घर जल को लगा रहे पलीता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। कांग्रेसियों ने कहा कि अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल, हर घर नल जैसी योजनाओं में घपलेबाजी कर योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि पिछले दिनों बयेड़ी पंपिंग योजना में विभाग द्वारा गलत तरीके से भुगतान किए जाने को लेकर ग्रामीण व क्षेत्रवासियों ने आपत्ति दर्ज की थी। यही नहीं एसडीएम और विभाग को जांच के लिए ज्ञापन सौंपा था लेकिन कोई भी सकारात्मक पहल नहीं हुई।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक करन माहरा ने अपने कार्यकाल में उक्त योजना को स्वीकृति कराने में सफलता पायी थी। लेकिन वर्तमान विधायक उक्त योजना पर मौन साधे हुए हैं। कहा कि जब तक निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं होती, डीएम, सीडीओ, मंडलायुक्त तक अपनी बात पहुंचाने का काम रानीखेत कांग्रेस करेगी।

यहां पीसीसी के सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नेहा साह मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्य, कॉ-आर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- टनकपुरः इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक पर कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की धमकी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता