देहरादूनः छह माह तक हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे सरकारी कर्मचारी, नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारी अगले 6 महीने तक हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड सरकार ने इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, इसके बावजूद यदि कोई कर्मचारी संगठन हड़ताल करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather News: पर्वतीय जिलों में बारिश की आशंका, येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड सरकार की तरफ से पर्सनल डिपार्टमेंट के सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित हो रही चार धाम यात्रा और आगामी मानसून सीजन में संभावित आपदाओं को ध्यान में रखकर लोकहित में हड़ताल पर 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह प्रतिबंध उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 की धारा-3 व उपधारा-1 के तहत लगाया जा रहा है। 

WhatsApp Image 2023-06-17 at 12.44.35
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना।

 

संबंधित समाचार