मंडे मॉर्निंग मूड में दिखीं सारा अली खान, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने मंडे मॉर्निंग मूड को साझा किया है और यह मूड समुद्र के किनारे रेत पर सैर करने के बारे में है। सारा ने सोमवार की अपनी मन: स्थिति के बारे में बताने के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में सारा एक सफेद क्रॉप टॉप …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने मंडे मॉर्निंग मूड को साझा किया है और यह मूड समुद्र के किनारे रेत पर सैर करने के बारे में है। सारा ने सोमवार की अपनी मन: स्थिति के बारे में बताने के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।

तस्वीरों में सारा एक सफेद क्रॉप टॉप और जींस पहने समुद्र तट पर खड़ी दिखाई दे रही हैं और उनके पीछे समुद्र दिखाई दे रहा है। शंख और लहर की इमोजी के साथ सारा ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “सोमवार की सुबह का मूड।”

सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के रीमेक में नजर आएंगी। इसका निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। अक्षय कुमार और धनुष के साथ सारा ‘अतरंगी रे’ में भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने वाली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात