अयोध्या : राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने  कुमारगंज बाजार में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाल लोगों से संवाद स्थापित किया। यात्रा के समापन पर हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और राहुल गांधी दीर्घायु की कामना की।
     
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि इस बार राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस नेता के रूप में मना रहे हैं, लेकिन अगली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनका जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय,  विजय पाण्डेय, दिनेश शुक्ला,  शैलेश शुक्ला, शरद शुक्ल,  शैलेन्द्र पांडेय, अम्बरीष पाण्डेय, विकास सिंह 'विक्की', जयचंद,  तेजबली पांडेय, संतोष तिवारी विजय सिंह सभापति, सुभाष तिवारी, प्रभाकर काशीराम समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें - अयोध्या : मनमाने ढंग से हाऊस और वाटर टैक्स निर्धारण को लेकर सपा ने दिया ज्ञापन

संबंधित समाचार