रामनगर: कहीं अतिक्रमण तोड़ा तो कहीं छोड़ा...प्रशासन की कार्रवाई पर उठी उंगली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की पहल की गई। मगर अतिक्रमण हटाने के मामले में प्रशासन की ओर से अपनायी जाने वाली पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े होते दिखाई देने लगे हैं।

प्रशासन द्वारा रानीखेत रोड, रोडवेज बस स्टेशन के सामने खड़े होने वाले रेहड़ी ठेले वालों, सब्जी बेचने वालों को तोड़ दिया, कुछ को हटा दिया गया। मगर कार्बेट के स्वागत कक्ष के बाहर खड़े खोखों को हाथ तक नहीं लगाया। जबकि सांझ ढलते ही यहां अक्सर इन खोखों की आड़ में शराब का सेवन करने वालो का जमघट लग जाया करता है।

हैरत तो इस बात कि है जहां पर इन खोखों को हटाने में पालिका द्वारा नजर फेरी गयी उसके ठीक सामने पालिका का चेतावनी बोर्ड लगा है कि यहां ठेला, खोखा, वाहन करना दंडनीय अपराध है।

जब इस विषय मे पुलिस और प्रशासन के लोगों से बात करने की कोशिश की गई तो वह सवाल को टालते नजर आए। उधर पालिका के अधिशाशी अधिकारी महेंद्र सिंह यादव का कहना है कि कार्बेट के बाहर वेंडिंग जोन था। इसका अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद उनको भी हटा दिया जाएगा। पालिका पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है।

संबंधित समाचार