देहरादूनः सीएम धामी ने मारा छापा, तो हो गये खफा... अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, जानें पूरा मामला
देहरादून, अमृत विचार। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में गंदगी मिलने से भड़क गये।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आये मरीजों का हाल जाना, साथ ही मरीजों के तीमारदारों से बातचीत भी की। इस दौरान सीएम ने अस्पताल में मौजूद संसाधन, डॉक्टर व दवाइयों की उपलब्धता के साथ-साथ खाने-पीने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान सीएम धामी ने अस्पताल में बन रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में जाना। साथ ही कहा कि मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिये।
स्वास्थ्य जांच संबंधी जांच के लिए मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि मरीजों को लंबी लाइन में न लगना पड़े इसके लिये रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में इजाफा किया जाये।
यह भी पढ़ें- Road Accident: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर बडा हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से चालक की मौत
