Kannauj: बिजली समस्या को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, विभागीय कार्यालय के बाहर दिया धरना, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में बिजली समस्या को लेकर सपाइयों ने प्रदर्शन किया।

कन्नौज में बिजली समस्या को लेकर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। विभागीय कार्यालय के बाहर धरना दिया। अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

कन्नौज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की अगुआई में जिले में ध्वस्त बिजली व्यवस्था को लेकर मकरंद नगर स्थित बिजली ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। अधीक्षण अभियंता विद्युत को ज्ञापन सौंप कर सुधार कराने की मांग की।

जिले की ध्वस्त चल रही बिजली व्यवस्था को लेकर सपाई मंगलवार को विभागीय दफ्तर के बाहर एकत्र हुए। यहां नारेवाजी करते हुए धरना दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख  नवाब सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी के कारण असमय मौत का शिकार हो रहे हैं। बच्चे बीमार हो रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने भाषण में नगर में 24 और गांवों में 18 घंटे बिजली देने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। नगरो में 10 तो गांवों में केवल छह घंटे बिजली मिल रही है। धान की पौध लगाने का समय आ गया है पर बिजली न होने से किसानो को दिक्कत हो रही है। प्रतीत होता है कि या तो सरकार झूठ बोल रही है या अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। अव्यवस्थाओं का तुरंत सज्ञान में लेकर दूर किया जाये। अन्यथा समाजवादी लोग जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर उतरकर लड़ने के लिये मजबूर हो जाएंगे।

इस मौके पर राकेश कटियार, फ़रीद,  दरोगा कटियार, राकेश कठेरिया, बबलू, अनुराग मिश्रा, विकास पांडेय, भूरा यादव, विश्वनाथ कुशवाहा, इमरान, हाफिज दिलशाद, आशीष दुबे, विराट मौर्य, रमेश यादव, वीर पाल, सभासद राजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे

संबंधित समाचार