बरेली: बाग ब्रिगटान से निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की प्राचीन शोभायात्रा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लगभग 70 वर्ष पुराने सिकलापुर बाग ब्रिगआन स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी के मंदिर से उनकी विशाल शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा श्री 1008 महंत राम नारायण दास के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा आरम्भ होने से पहले पूर्व महन्त राम नारायण दास व तुलसी मठ से अए नीरज नयन दास द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे और भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद  शोभायात्रा को रवाना किया गया। शोभायात्रा सिकलापुर, मंदिर से शुरू होकर ताड़ीखाना, बासमंडी, साहू गोपीनाथ कॉलेज से फर्नीचर मार्केट व रोडवेज होते हुए पुन: मंदिर परिसर में विश्राम हुई। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अशोक राजपूत, पंकज पाठक, बिहारी लाल, सुनील कुमार मौर्या, पूर्व सभासद राकेश वर्मा, सुधा मौर्य, नन्हें राठौर, नवम शर्मा आदि का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें- बरेली: जलभराव की समस्या से जीना हुआ दुश्वार, दो साल से झेल रहे अनूपमनगर के बाशिंदे

संबंधित समाचार