अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा- मध्य प्रदेश के विद्यालयों में योग की शिक्षा होगी अनिवार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। चौहान यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित योग दिवस के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी उपस्थित थे। समारोह में चौहान ने कहा कि आज जबलपुर, मध्यप्रदेश और पूरा देश योगमय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व योगमय है। भारत आज संपूर्ण विश्व में छाया हुआ है। 

उन्होंने कहा कि भारत के ऋषियों ने कहा, केवल हमारा नहीं, विश्व का कल्याण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है। प्रदेश में सरकार ने विद्यालयों में योग शिक्षा अनिवार्य करने का फैसला किया है। योग कोई संकीर्ण चीज नहीं है। इसका किसी पंथ से कोई संबंध नहीं है। ये विश्व कल्याण के लिए है। सभी को रोज योग करना चाहिए। स्वस्थ रहना देश की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और वे स्वयं भी रोज योग करते हैं। 

ये भी पढे़ं- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी बोले- वैश्विक आंदोलन बन गया है योग

 

संबंधित समाचार