हल्द्वानी: सुविधा का सच जानने के लिए गांव में रात्रि विश्राम करेंगे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जारी की रोस्टरवार तैनाती

विश्राम और भ्रमण के दौरान समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे अधिकारी

हल्द्वानी, अमृत विचार। ‘सरकार जनता के द्वार’ ग्रामीण जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिलाधिकारी वंदना ने अधिकारियों को ग्रामों में भ्रमण एवं रात्रि विश्राम हेतु रोस्टरवार तैनाती की। 

जिलाधिकारी ने तैनात अधिकारियों को निर्देश दिये कि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को सभी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे। तैनात अधिकारी अवकाश या स्थानान्तण की दशा में प्रतिस्थानी द्वारा सत्यापन कार्य किया जाएगा।

ग्रामों में रात्रि निवास करने वाले अधिकारी ग्राम में निर्मित, निर्माणाधीन विभागों की विकास की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करेंगे। साथ ही अधिकारी यह भी देखेंगे कि ग्राम स्तरीय अधिकारी, कर्मचारियों अपने दायित्यों का निर्वहन कर रहे हैं या नही।

अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि ग्रामों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न की आपूर्ति नियमित की जा रही है या नही। ग्रामों में पेयजल की सुविधा, सिंचाई गूलों की स्थिति, चिकित्सा सुविधा, रसोई गैस की स्थिति, विद्यालयों मे शिक्षकों की संख्या, एएनएम नियमित ग्राम में भ्रमण पर आ रही है या नही की स्थिति से अधिकारी अवगत कराएंगे।        

 

संबंधित समाचार