Sawan 2023: इस बार सावन का पहला सोमवार क्यों है खास?, यहां पढ़ें सोमवारी की पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Sawan 2023: सावन का पावन महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है। हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। मान्यताओं के मुताबिक, सावन में महादेव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन में सोमवार का व्रत भी रखा जाता है, जिसे सोमवारी के नाम से जाना जाता है। इस साल सावन की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हो रही है, जबकि इसका समापन 31 अगस्त को होगा। 

साल 2023 का सावन एक नहीं बल्कि दो महीने का होगा। दरअसल, इस साल सावन में मलमास या अधिकमास लग रहा है, इस कारण से सावन दो महीने का रहेगा। शिव भक्तों को भोलेनाथ की आराधना करने के लिए 4 की जगह 8 सोमवार मिलेंगे। बता दें कि सावन में सोमवार व्रत का महत्व बढ़ जाता है। 

पहला सोमवार व्रत क्यों है खास?
सावन का पहला सोमवार व्रत भक्तों के लिए काफी मायने रखता है। इस साल सावन के पहले सोमवार पर खास योग बन रहे हैं। सावन का पहला सोमवार का व्रत 18 जुलाई 2023 को रखा जाएगा और इसी दिन रवि योग का संयोग बन रहा है। धर्म शास्त्र में रवि योग को बहुत ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस योग में की गई पूजा-पाठ और मंत्रों का उच्चारण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं रवि योग में शिव परिवार की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली आती है। 

सावन 2023 सोमवार व्रत लिस्ट 

  • 10 जुलाई 2023- पहला सोमवार
  • 17 जुलाई 2023- दूसरा सोमवार
  • 24 जुलाई 2023- तीसरा सोमवार
  • 31 जुलाई 2023- चौथा सोमवार
  • 07 अगस्त 2023- पांचवा सोमवार
  • 14 अगस्त 2023- छठा सोमवार
  • 21 अगस्त 2023- सातवां सोमवार
  • 28 अगस्त 2023- आठवां सोमवार

शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें
सावन महीने में शिवलिंग पर जल, सफेद फूल, अक्षत, , भांग धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र और सफेद चंदन जरूर अर्पित करें। इससे भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं और उनपर अपनी अपार कृपा बरसाते हैं।

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। अमृत विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें- सुबह उठकर सूर्य देव को जल करते हैं अर्पित तो इन बातों का विशेष रखें ध्यान, नोट कर लें सही नियम

संबंधित समाचार