हल्द्वानीः खड़े ट्रक से हजारों का डीजल चुरा ले गए चोर, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शातिर चोर खड़े ट्रक से हजारों रुपये का डीजल चुरा ले गए। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में हरीपुर पूर्णानंद तीनपानी निवासी मनोज तिवारी पुत्र हरीश चंद्र तिवारी ने कहा, बीती 21 जून की रात उन्होंने अपना ट्रक संख्या यूके 04 सीए 8890 घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। 

अगली सुबह मनोज जब घर से बाहर निकले तो ट्रक के डीजल टैंक का ढक्कन टूटा पड़ा था और टैंक में मौजूद 72 लीटर डीजल गायब था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार