हल्द्वानी: जिलाबदर अवधि पूरी होने के तीन माह पहले ही लौटा घर, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अप्रैल में किया था जिला बदर, जून में लौट आया घर

मुखानी थाने से जिला बदर किया गया था राजू सागर लामाचौड़ चौकी पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ा

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने जिस राजू सागर को अप्रैल में जिला बदर किया गया था, वह जून गुजरने से पहले ही घर लौट आया। पुलिस को खबर लगी तो आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 

मुखानी पुलिस के मुताबिक आम्रपाली चौकी प्रभारी अनिल कुमार, कांस्टेबल कुंदन सिंह के साथ गश्त पर थे। किरौला पेट्रोल पंप के पास पुलिस को खबर मिली कि राजू सागर जिसको अप्रैल में 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था, वह वापस लौट आया है और घर में आराम फरमा रहा है।

खबर मिलते ही पुलिस राजू के नाथुपुर पाडली स्थित घर पहुंच गई। पुलिस ने यहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक राजू को मुखानी पुलिस अप्रैल में जिले की सीमा से बाहर छोड़ कर आई थी और न्यायालय से जारी आदेश सुनाते हुए उसे चेतावनी दी थी कि वह छह माह से पहले जिले की सीमा में दाखिल नहीं होगा। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

 

संबंधित समाचार