खटीमा: युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम गांगी गिधौर में एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी।  पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को ग्राम गांगी गिधौर में दर्जन सिंह के पुत्र 28 वर्षीय सचिन सिंह राणा ने फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना के समय शाम 5-6 बजे पूरा परिवार धान की रोपाई की तैयारी के लिए खेत में गया था। मृतक के भाई पप्पू सिंह राणा ने बताया उसकी मां रूकमा देवी जब शाम को खेत से घर आई तो उसने सचिन को फांसी पर लटका देखा। उसके बाद परिजनों ने उसको नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

संबंधित समाचार