बारामूला ग्रेनेड हमले में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बारामूला। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों पर हुए ग्रेनेड हमले में आरोपी दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में सात नागरिक घायल हो गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात बारामूला के आजाद गुंजा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से खोजबीन शुरू की। सूत्रों ने बताया कि …

बारामूला। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों पर हुए ग्रेनेड हमले में आरोपी दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में सात नागरिक घायल हो गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात बारामूला के आजाद गुंजा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से खोजबीन शुरू की। सूत्रों ने बताया कि जांच जारी है और इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि बारामूला में सोमवार दोपहर सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बना कर किए गए ग्रेनेड हमले के चूक जाने से दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। इसके कुछ देर बाद बारामूला जिले के सोपोर शहर में इसी तरह का हमला पुलिस चौकी पर किया गया था हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

संबंधित समाचार