काशीपुरः छत से गिरकर घायल किसान की इलाज के दौरान मौत,परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। छत से गिरकर घायल हुए एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- काशीपुर: धोखाधड़ी के मामले में आरोपी दंपति कोर्ट में तलब

यूपी के थाना ठाकुरद्वारा निवासी उदल सिंह गर्मी के चलते रात को अपने मकान की छत पर सोए हुए थे। गुरुवार को वह नींद की हालत में मकान की छत से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायल किसान के चीखने पर परिजन वहां एकत्रित हो गए और उसे उपचार के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 

यह भी पढ़ें- काशीपुरः माह में कार्यालय 4 दिन देर से आने पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

संबंधित समाचार