मप्र: मजदूरों की जीप खड़े कंटेनर से टकराई, तीन की मौत, 11 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार की सुबह टोल प्लाजा के करीब मजदूरों से भरी जीप खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 11 लोग घायल हुए हैं। यह मजदूर बिहार और झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। बंडोल थाने से मिली जानकारी …

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार की सुबह टोल प्लाजा के करीब मजदूरों से भरी जीप खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 11 लोग घायल हुए हैं। यह मजदूर बिहार और झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।

बंडोल थाने से मिली जानकारी के अनुसार बिहार व झारखंड के मजदूर काम करने महाराष्ट्र जा रहे थे, मजदूरों की जीप अलोनिया टोल प्लाजा पर खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसा। इस हादसे में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, 11 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस जवानों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बंडोल के थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर के मुताबिक इस हादसे में डबलू कुमार दास, सरजू दास और तीतू उर्फ मिथलेश दास की मौत हुई है, यह तीनों मृतक बिहार के जिला बांका निवासी हैं। इसके अलावा घायल मजदूरों में अधिकांश बिहार और झारखंड के हैं।

संबंधित समाचार