बाजपुर: दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम हरिपुरा हरसान निवासी किरन देवी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी ग्राम भीकमपुरी तीसरी गुड्डे वाली क्षेत्र बाजपुर निवासी लक्ष्मण सिंहके साथ हुई थी। आरोप है कि उसके पति नशे के आदी हैं और मारपीट करते हैं। उसकी सास, जेठ-जेठानी भी प्रताड़ित करते हैं।

आरोप है कि 23 जून को मारपीट की और दहेज में मोटी रकम व बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उसे व बेटे को धक्के देकर घर से निकाल दिया। बिना दहेज के वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार