संभल: चाट विक्रेता को नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानी गिरोह ने उड़ाई नकदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। दिल्ली से घर लौट रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जेब से नकदी निकाल ली। युवक सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला।

गुन्नौर के नेहरू चौक पर शनिवार की सुबह एक युवक को बेहोश पड़ा देख भीड़ इकटठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी जेब से मिले कागजों पर लिखे नंबर के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। 

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेतुआ निवासी महेश है। वह दिल्ली में चाट बेचता है। महेश ने शुक्रवार शाम को बताया था कि वह घर आ रहा है। इसके बाद ही वह गुन्नौर में बेहोश पड़ा मिला। आशंका है कि रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने महेश को नशीला पदार्थ खिलाकर जेब से 4000 रुपये निकाल लिए।

ये भी पढ़ें:- संभल: दूल्हे के गले से नोटों का हार तोड़ने पर हंगामा, चार लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार