टनकपुरः भाजपाई बोले- 'आपातकाल' लोकतंत्र पर हमला व काला अध्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत जिला कार्यालय चम्पावत में आपातकाल दिवस की बरसी पर गोष्ठी हुई। इसमें आपातकाल लोकतंत्र सेनानी सुरेश पांडेय को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश में आपातकाल लोकतंत्र पर हमला और काला अध्याय है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने अध्यक्षता कर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार को बचाने के इरादे से देश में लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाया। मुख्य अतिथि आपातकाल लोकतंत्र सेनानी व जेल गए चम्पावत के पवेत निवासी सुरेश पांडेय ने बताया कि तत्कालीन सरकार ने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर दी। 

भाजपा की प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पांडेय, शंकर पांडेय, हरीश पांडेय ने तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को दमनकारी बताया। संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया। 

कार्यक्रम संयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, नवीन भट्ट, प्रकाश बिनवाल, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, वरिष्ठ नेता सुरेश भट्ट, एनडी गड़कोटी, त्रिलोक गिरी, गिरीश जोशी, बहादुर फर्त्याल, कैलाश पांडेय, प्रकाश पांडेय, सुरेश जोशी, चंदन बोहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, जिला मंत्री विकास गिरी, मंडल अध्यक्ष ललित देउपा,  किसान मोर्चा जिला मंत्री जगदीश पनेरू, भाजपा मंडल पदाधिकारी हरीश जोशी, महेन्द्र गहतोड़ी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रानीखेतः अवैध शराब पर प्रशासन सख्त, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बरामद की 20 पेटी शराब 

संबंधित समाचार