रामपुर: खराब बिजली व्यवस्था पर निकाला जाएगा मशाल जुलूस- संजय सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाइवे स्थित होटल रेडियंस में प्रभारी ने की प्रेसवार्ता

रामपुर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि 26 जून से 1 जुलाई तक हर जिले में खराब बिजली व्यवस्था के खिलाफ आप अभियान चलाएगी। 2 जुलाई को हाथों में लालटेन और मशाल जुलूस लेकर सड़कों पर उतरेगी। इसके लिए एक नंबर भी जारी किया गया है।

हाइवे स्थित होटल रेडियंस पार्क में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिले से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की हर मुश्किल दौर में खड़ी है। आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने रामपुर के अंदर टेंपर्ड मीटर के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के मुद्दे को उठाते हुए कहा 21वीं सदी में लोगों को बिजली जैसी मूल-भूत सुविधा की पूर्ति सरकार नहीं कर पा रही है। एक तरफ बिजली की कटौती हो रही है तो दूसरी तरफ रामपुर में चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, रोहिलखंड प्रांत के अध्यक्ष मोहम्मद हैदर, सना मामून, मामून शाह खां, अंसार अहमद, पप्पू खां, आसिफ मियां, हाजी तौसीफ अंसारी, नदीम अहमद एडवोकेट आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- रामपुर : अब्दुल्ला आजम के वकील ने गवाह अब्दुल मतीन को कराया उन्मोचित, अब 30 जून को होगी अगली सुनवाई

संबंधित समाचार