बरेली: साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बकरीद के लिए गूलर के पत्ते बेचने जा रहे साइकिल सवार को तेज गति से जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए उसे सीएचसी सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना कैंट के क्यारा निवासी वीरपाल का 44 वर्षीय बेटा मजदूरी करता था। बीती रात बकरीद पर सैलानी में लगने वाली बकरा बाजार में वह साइकिल से कुलड़ के पत्ते बेचने जा रहा था। इस दौरान क्यारा बाजार के पास उसे तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए उसे क्यारा सीएचसी सेंटर लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रतिमा और 6 बच्चों को छोड़ गया गया।

ये भी पढे़ं- बरेली: 6 माह में जिला महिला अस्पताल में 140 बच्चों की मौत

 

 

संबंधित समाचार