देहरादून: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भाजपा के कार्यक्रम 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के बाद कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। ऑडिटोरीअम से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के ऊपर चांटों की बौछार कर दी। यह वारदात सीएम धामी के सामने की है।    

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान को लेकर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। प्रदेश सरकार की ओर से इसका कार्यक्रम सर्वे ऑडिटोरियम में किया गया था।

कार्यक्रम में सीएम धामी समेत प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। 

 

संबंधित समाचार