अमरोहा: दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया चामुंडा मंदिर का रास्ता बंद करने का आरोप, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिलाओं ने गांव स्थित चामुंडा मंदिर के मार्ग पर दूसरे समुदाय के लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर मार्ग खाली कराने की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द में प्राचीन चामुंडा मंदिर स्थापित है। चामुंडा मंदिर के मार्ग पर गांव निवासी दूसरे समुदाय के लोगों  द्वारा दीवार बनाकर रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन कर के संबंधित अधिकारियों से समस्या समाधान की गुहार लगाई।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि काफी समय से हिंदू समुदाय के लोग इसी रास्ते से चामुंडा मंदिर पर पूजा अर्चना करने आते जाते थे। आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने दीवार बनाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है। चामुंडा मंदिर पर जाने के लिए अब कोई आम रास्ता नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में गीता देवी,मुन्नी, अमलेश,तनु,संगीता,विमला,सुनीता, अनीता व बीना आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : कावड़ यात्रा को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

संबंधित समाचार