काशीपुर: विवाह के छठे दिन नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। विवाह के छठे दिन नवविवाहिता जेवर और नकदी लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 21 जून को उसके बेटे की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ मोहल्ले की ही युवती से हुई थी।

मंगलवार की सुबह उनकी बहू संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह अपने साथ 45 हजार रुपये, नौ तोले सोने के जेवर व 400 ग्राम चांदी भी ले गई। नवविवाहिता की तलाश करने पर जब वह नहीं मिली, तो पुलिस को तहरीर दी। कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि नवविवाहिता की तलाश की जा रही। 

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: युवती को कॉल कर दी बदनाम करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
 

संबंधित समाचार